लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:36 IST

Open in App

दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, वहीं संक्रमण दर घटकर 0.05 प्रतिशत पर आ गयी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि चार और मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 25,077 हो गई है। विभाग ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए थे और चार मरीजों की मौत हो गई थी,वहीं संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के मामले 14,37,192, हो गए हैं,जिनमें से 14,11,688 लोग ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 27 नए मामले आए और मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। सोमवार को भी संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत थी। ताजा बुलेटिन के अनुसार 427 मरीज उपचाराधीन हैं,जो एक दिन पहले 471 थे। अस्पतालों में 12,057 बिस्तरों में से 247 बिस्तर भरे हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 16जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक, टीके की 1,18,17,243 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं। तकरीबन 33,55,027 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल