लाइव न्यूज़ :

स्वामी रामदेव ने कहा, 23 मई मोदी दिवस घोषित हो, जरूरत पड़ी तो राममंदिर के लिए जन आंदोलन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 27, 2019 19:51 IST

50 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदान देकर लोगों ने मोदी जी और एनडीए में विश्वास जताया है, यह भारतीय राजनीति की अभूतपूर्ण घटना है। 23 मई को भारतीय राजनीति में एतिहासिक रूप से मनाया जाए, इसलिए मैं मानता हूं कि 23 मई को मोदी दिवस के रूप में या फिर लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए।''

Open in App
ठळक मुद्देरामदेव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भी बनना चाहिए और राम जैसा चरित्र भी देश का होना चाहिए। मेरा मोदी जी प्रेम है मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं, मोदी जी पर भगवान की कृपा है इसीलिए उन्होंने करोड़ों लोगों का विश्वास हासिल किया है।

लोकसभा चुनाव के बाद योगगुरु स्वामी रामदेव फॉर्म में दिख रहे हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव ने पतंजलि के नए डेयरी प्रोडक्ट लॉन्च किए।

 इस मौके पर योगगुरु बाबा ने कहा कि देश में रामंदिर बनाना चाहिए, जन आंदोलन भी किया जाएगा। 23 मई का दिन भारतीय इतिहास में मोदी दिवस या लोक कल्याण दिवस के नाम से पहचाना जाना चाहिए। रामदेव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भी बनना चाहिए और राम जैसा चरित्र भी देश का होना चाहिए। 

राम सिर्फ हिंदुओं के ही नहीं बल्कि मुस्लिम, जैन, सिख, बौद्ध, ईसाई सबके पूर्वज हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो क्या मक्का या वेटिकन सिटी में बनेगा। रामदेव से पूछा गया कि लोकसभा 2019 चुनाव में नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत के बाद क्या अब राम का काम होगा, जिसकी बात संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी की। 

इस पर उन्होंने कहा, राम का काम जरूर होगा। पीएम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी किसानों, गरीबों, पिछड़ों सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उनके हाथों देश का कोई अहित होगा, ऐसा तो सपने में भी सोचा नहीं जाना चाहिए।

रामदेव ने बताया कि पतंजलि मार्केट में गाय का फुल क्रीम दूध, टोंड दूध, गाय के दूध की लस्सी, छाछ (नमक वाली और बिना नमक वाली), डिब्बे वाला दही लॉन्च कर रहा है। स्वामी रामदेव ने बताया कि पतंजलि का दही अमूल और मदर डेयरी से सस्ता है, उनके दही का दाम 45 रुपये है, लेकिन पतंजलि के दही का दाम 40 रुपये है। 

इसके साथ उन्होंने बताया कि पतंजलि के फुल क्रीम दूध को टेट्रा पैक में भी लॉन्च किया गया है, इस दूध की एक्सपायरी 6 महीने है। टे्ट्रा पैक वाले दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर है, इसका छोटा पैक भी लॉन्च किया गया है। रामदेव ने पतंजलि का टोंट दूध भी लॉन्च किया, यह दूध भी अमूल और मदर डेयरी के दूध से चार रुपये प्रति लीटर सस्ता है।

50 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदान देकर लोगों ने मोदी जी और एनडीए में विश्वास जताया है, यह भारतीय राजनीति की अभूतपूर्ण घटना है। 23 मई को भारतीय राजनीति में एतिहासिक रूप से मनाया जाए, इसलिए मैं मानता हूं कि 23 मई को मोदी दिवस के रूप में या फिर लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाए।''

स्वयं अपने बूते पर 300 से अधिक सीटें लेकर आता है और एनडीए की 350 से ज्यादा सीटें लेकर आता है और सरकार बनाता है। यह लोकतंत्र में लोगों के विश्वास की पराकाष्ठा का दिन है और मेरा मोदी जी प्रेम है मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं, मोदी जी पर भगवान की कृपा है इसीलिए उन्होंने करोड़ों लोगों का विश्वास हासिल किया है।''

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबाबा रामदेवकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसनरेंद्र मोदीमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब