लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः बांसवाड़ा जिले में 23 मोर संदिग्ध अवस्था में मृत मिले

By भाषा | Updated: May 21, 2018 14:43 IST

क्षेत्रीय वन अधिकारी (गढी) गोविंद सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृश्यता में मृत पाये गये 10 नर मोर और 13 मादा मोर की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है। 

Open in App

जयपुर, 21 मई: राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में 23 मोर रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि तलवाडा पुलिस चौकी के नाथूखेडी गांव के पास 23 मोर मृत पाये जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिये बाड़मेर के राजकीय पशु चिकित्सालय ले जाया गया जहां मेडिकल बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम किया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी (गढी) गोविंद सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृश्यता में मृत पाये गये 10 नर मोर और 13 मादा मोर की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है। 

पोस्टमार्टम के बाद सभी मृत मोरों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और विसरा नमूनों की जांच के बाद मोरों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि विसरा नमूनों को जांच के लिये जयपुर भेजा जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र