लाइव न्यूज़ :

देश के 23 आईआईटी नवंबर में अनुसंधान एवं विकास मेला आयोजित करेंगे : धर्मेन्द्र प्रधान

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:33 IST

Open in App

देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इस वर्ष नवंबर में अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) मेले का आयोजन करेंगे जिसका मकसद उद्योगों एवं अकादमिक क्षेत्र के बीच वृहद साझेदारी के लिये एक मंच प्रदान करना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के निदेशकों के साथ बैठक में यह बात कही । उन्होंने कहा कि आईआईटी द्वारा आयोजित किया जाने वाला अनुसंधान एवं विकास मेला आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण आयोजन है। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इस वर्ष नवंबर में अनुसंधान एवं विकास मेला आयोजित करेंगे। इसके माध्यम से नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अत्याधुनिक शोध के लिये वातावरण तैयार किया जा सकेगा । ’’उन्होंने कहा कि सभी 23 आईआईटी एक साथ आकर जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारतीय और वैश्विक बाजार के लिये नवाचार के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे । प्रधान ने कहा कि यह अनुसंधान एवं विकास मेला आईआईटी से शुरू हो रहा है और बाद में केंद्र पोषित प्रौद्योगिकी संस्थानों एवं राज्यों के उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी संस्थान को जोड़ा जायेगा ताकि प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार के लिये नया वातावरण तैयार किया जा सके । उन्होंने कहा कि आईआईटी वैश्विक ब्रांड है और अनेक संस्थानों के लिये आदर्श है । इस मेला से उद्योगों एवं अकादमिक क्षेत्र के बीच वृहद साझेदारी के लिये एक मंच मिलेगा ।शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं । इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, खुली और ऑनलाइन शिक्षा, अकादमिक सत्र 2021-22 की शुरूआत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के शिक्षकों की बकाया रिक्तियों को भरा जाना एवं आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में IIT ने अपने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में नौ पुलों को बता दिया सबसे ज्यादा खतरनाक, 5 साल के भीतर प्रदेश में तकरीबन 26 पुल गिरे

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान; अब पेन-पेपर को अलविदा, 2027 में कंप्यूटर पर होगी डॉक्टरी की परीक्षा

क्राइम अलर्टNEET exam cancelled 2026: बहुत हो गया, अब नेस्तनाबूद कीजिए इस गैंग को!  

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई