लाइव न्यूज़ :

सीजेआई ने जिला अदालतों में खाली पड़े 22 फीसदी पदों को तत्काल भरने पर दिया जोर, कहा- नींव मजबूत होना जरूरी

By विशाल कुमार | Updated: May 14, 2022 14:55 IST

सीजेआई ने कहा कि देशभर में न्यायिक बुनियादी ढांचे की स्थिति संतोषजनक नहीं है, अदालतें किराए के आवास से संचालित होती हैं और दयनीय परिस्थितियों में हैं। उन्होंने कहा कि जिला न्यायपालिका, न्यायपालिका की नींव है और नींव मजबूत होने पर ही पूरी व्यवस्था फल-फूल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसीजेआई ने कहा कि जिला न्यायपालिका, न्यायपालिका की नींव है।सीजेआई ने कहा कि देशभर में न्यायिक बुनियादी ढांचे की स्थिति संतोषजनक नहीं है।अदालतों को केंद्र सरकार द्वारा 100 फीसदी फंडिंग का लाभ उठाना चाहिए।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमना ने शनिवार को जिला न्यायपालिका में लंबित रिक्तियों के बारे में बात की और रिक्तियों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई ने कहा कि जिला न्यायपालिका में 22 फीसदी पद अभी भी खाली पड़े हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

सीजेआई एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां उन्हें श्रीनगर में नए हाईकोर्ट भवन परिसर की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला न्यायपालिका, न्यायपालिका की नींव है और नींव मजबूत होने पर ही पूरी व्यवस्था फल-फूल सकती है।

सीजेआई ने कहा कि देशभर में न्यायिक बुनियादी ढांचे की स्थिति संतोषजनक नहीं है, अदालतें किराए के आवास से संचालित होती हैं और दयनीय परिस्थितियों में हैं।

उनके अनुसार, अदालतों को केंद्र सरकार द्वारा 100 फीसदी फंडिंग का लाभ उठाना चाहिए और रिक्तियों को भरने के लिए समन्वित तरीके से काम करना चाहिए।

सीजेआई ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका न्यायालयों को समावेशी और सुलभ बनाने में बहुत पीछे है और अगर इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया, तो न्याय तक पहुंच का संवैधानिक आदर्श विफल हो जाएगा।

टॅग्स :एन वेंकट रमणCJIकोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज