लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने के बाद युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी, वीडियो में रोते हुए कहा- मेरे पास कोई....

By अनिल शर्मा | Updated: November 2, 2022 16:17 IST

युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह कह रहा है, मेरे पास अब कोई विकल्प नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में युवक को रोते और जहर की बोतल दिखाते हुए सुना जा सकता है। सुसाइड से पहले युवक को कहते सुना जा सकता है कि मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।17 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती अभियान की शुरुआत की थी।

देहरादूनः पुलिस ने कहा कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट के एक 20 वर्षीय व्यक्ति ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने के बाद जहरीला पदार्थ खाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह कह रहा है, मेरे पास अब कोई विकल्प नहीं।

वीडियो में युवक को रोते और जहर की बोतल दिखाते हुए सुना जा सकता है। युवक को कहते सुना जा सकता है-  "मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। मैंने बहुत मेहनत की। एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) 'सी' सर्टिफिकेट होने के बावजूद मुझे दौड़ से बाहर कर दिया गया था।  किसी को भी अग्निवीर भर्ती के लिए प्रयास नहीं करना चाहिए।"

कपकोट थाना प्रभारी विवेक चंद्र ने कहा कि परीक्षा में फेल होने के बाद युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। उन्होने कहा, हमने पोस्टमार्टम सहित सभी चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

उधर एक ट्वीट में कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी ने युवक को एक होनहार बताया है। उन्होंने लिखा, “शारीरिक परीक्षण के लिए 100 अंक होने, एनसीसी 'सी' प्रमाण पत्र, और मेडिकल परीक्षा पास करने के बावजूद, उसका नाम मेरिट सूची में नहीं था। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ...अपना जीवन समाप्त करना जीवन में एक अवसर को गंवाने और चुने न जाने का विकल्प नहीं है।"

17 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया कि राज्य सरकार अग्निवीरों की चार साल की सेवा पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार प्रदान करेगी। उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अग्निवीर भर्ती रैलियों में पात्रता मानदंड के बारे में शिकायतों की तरफ ध्यान दिलाया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डअग्निपथ स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल