लाइव न्यूज़ :

2 नवंबर का इतिहास: ‘बादशाह’ शाहरूख खान का जन्मदिन, बीबीसी ने शुरू किया अपना पहला टीवी चैनल

By भाषा | Updated: November 2, 2019 07:29 IST

2 नवंबर का इतिहास: आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का जन्मदिन है। साथ ही आज समाज सुधारक और होम्‍योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का भी जन्‍मदिन है।

Open in App
ठळक मुद्दे2 नवंबर का इतिहास- राबर्ट क्लाइव का इंग्लैंड में निधन, कहते हैं कि उन्होंने आत्महत्या की थीबीबीसी ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया

साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरूख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरूख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रूख किया और रूपहले पर्दे पर 'दीवाना' उनकी पहली फिल्म थी। कुछ फिल्मों जैसे ‘डर’, ‘अंजाम’ और ‘बाजीगर’ में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के अलावा शाहरूख को अधिकतर उनके प्रेम आधारित चरित्रों के लिए जाना जाता है।

‘राजू बन गया जैंटलमैन’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘डुप्लीकेट’ जैसी हल्की फुल्की फिल्में हो या ‘देवदास‘, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ ‘माई नेम इज खान’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी भावपूर्ण फिल्में, शाहरूख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक दी।

उन्होंने ‘रईस’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में अपराध सरगना की भूमिका को भी बखूबी अंजाम दिया। हर तरह के भावों को अपने चेहरे से बड़ी सहजता से व्यक्त करने वाले शाहरूख खान पिछले 27 बरस से भी ज्यादा समय से हिन्दी सिनेमा के ‘बादशाह’ बने हुए हैं। देश दुनिया के इतिहास में दो नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1534: सिख गुरू राम दास जी का जन्म।

1774: राबर्ट क्लाइव का इंग्लैंड में निधन। कहा जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी।

1833: समाज सुधारक और होम्‍योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म।

1834: भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा। इस दिन को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने को सहमति दी गई।

1936: ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।

1949 : हालैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।

1950 : लेखक जार्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन।

1976: जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1963 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी।

1965 : शाहरूख खान का जन्मदिन।

1986: बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को 17 माह बाद रिहा किया गया। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानबीबीसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

विश्वडोनाल्ड ट्रंप की स्पीच से छेड़छाड़ का आरोप, बीबीसी के डायरेक्टर जनरल और न्यूज CEO ने दिया इस्तीफा, ट्रंप ने कहा- 'बहुत बेईमान लोग'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए