लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने के 48 घंटे के अंदर 19 वर्षीय युवक की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:14 IST

Open in App

सीहोर (मध्य प्रदेश), 10 नवंबर सीहोर जिले के एक गांव में कोविड-19 टीके की कथित तौर पर पहली खुराक लेने के 48 घंटे के भीतर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार, टीकाकरण के जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था। उनका कहना है कि शव का पोस्टमार्टम भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

आष्टा के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीर गुप्ता ने कहा कि शुभम परमार को छह नवंबर को भंवरा गांव में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगायी गई और आधे घंटे तक स्वास्थ्य दल की निगरानी के बाद वह घर लौट गया।

उन्होंने कहा कि शुभम के परिवार ने बताया कि अगली सुबह उसे उल्टी होने लगी और उसे आष्टा के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण के बाद दिशा-निर्देशों के अनुसार शुभम के स्वास्थ्य की निगरानी की गई। शुभम की मौत के कारणों की जांच की जाएगी। भोपाल एम्स में डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है और इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

शुभम के पिता मानसिंह ने कहा कि एम्स के डॉक्टरों ने सूचित किया है कि आठ दिनों में पीएम रिपोर्ट क्षेत्र के संबंधित थानों को सौंप दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी