लाइव न्यूज़ :

असम: BJP सांसद के बेटी समेत 19 गिरफ्तार, घूस लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: July 18, 2018 19:35 IST

असम लोक सेवा आयोग की ये परीक्षा साल 2016 में आयोजित किया गया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद राम प्रसाद शर्मा के बेटी पल्लवी समेत समेत 19 सरकारी अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। इन सबको असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) में नौकरी के लिए नकदी घोटाले में गिरफ्तार किया है। सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा खुद एक पुलिस अधिकारी हैं। असम लोक सेवा आयोग की ये परीक्षा साल 2016 में आयोजित किया गया था। 2016 में हुए असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में उनकी हैंडराइटिंग नहीं मिलने के कारण इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक गौतम बोरा ने कहा कि 19 अधिकारियों की हैंडराइटिंग का उनके उत्तर पत्र से मिलान नहीं हुआ जिन्हें पहले फोरेंसिक जांच में फर्जी पाया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया। राकेश पाल जब एपीएससी के अध्यक्ष थे उस समय आयोजित परीक्षा में 19 अधिकारियों का चयन हुआ था। पाल और आयोग के तीन अन्य अधिकारियों को नौकरी के बदले नकदी मामले में कथित तौर पर संलिप्तता के लिए 2016 में गिरफ्तार किया गया था।

पाल ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारियों में 13 एसीएस , तीन एपीएस और तीन सहायक सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने इससे पहले पाल , एपीएससी सदस्य समेदुर रहमान और बसंत कुमार डोले तथा सहायक परीक्षा नियंत्रक पबित्र कैबराता सहित 35 लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले असम सरकार ने इस वर्ष 21 जून को राज्य सिविल सेवा के 13 अधिकारियों को नौकरी के बदले नकदी मामले में कथित संलिप्तता के लिए नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त अधिकारी पिछले वर्ष नवम्बर में जब प्रोबेशन पर थे उसी वक्त उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और वर्तमान में वे गुवाहाटी केंद्रीय कारागार में बंद हैं।

बता दें कि असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) में नौकरी के लिए नकदी घोटाले में असम पुलिस ने 16 जुलाई को  बीजेपी सांसद आरपी शर्मा की पुत्री पल्लवी शर्मा समेत 19 सरकारी अधिकारियों को समन जारी किया था। मामले की जांच कर रही डिब्रूगढ़ पुलिस ने 18 जुलाई को सभी अधिकारियों को फॉरेंसिक जांच के लिए अपनी हैंडराइटिंग के नमूने देने के विशेष शाखा के मुख्यालय में हाजिर किया था। इन सब पर आरोप है कि असम लोक सेवा आयोग के कुछ अधिकारियों ने उच्च सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत ली थी। रिश्वत लेने का ये सिलसिला कई सालों तक चला था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज