लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना की निजामाबाद सीट पर 185 प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव, हर बूथ पर 12 ईवीएम 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 12, 2019 06:13 IST

तेलंगाना में 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को वोट डाले गए. लेकिन निजामाबाद में उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी रहीं. यहां हर बूथ पर 12 ईवीएम इस्तेमाल हुए.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता यहां से फिर से चुनाव लड़ रही हैं. उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी रहीं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने कहा, ‘‘यह दुनिया में पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को लेकर इतनी बड़ी संख्या में ईवीएम का उपयोग करके चुनाव कराया गया है.’’ मैदान में 185 उम्मीदवार उतरे थे, जिनमें 178 किसान शामिल हैं जो हल्दी और लाल ज्वार के लिए पारिश्रमिक मूल्य और निजामाबाद में एक हल्दी बोर्ड की स्थापना की मांग के समर्थन में चुनावी मैदान में कूद पड़े. तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरास) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता यहां से फिर से चुनाव लड़ रही हैं. 

राज्य के अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से तो वहीं निजामाबाद में मतदान एक घंटे बाद शुरू हुआ, क्योंकि चुनाव में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए और साथ ही बड़ी संख्या में ईवीएम की तैनाती के कारण मॉक वोटिंग की योजना बनाई गई थी, जिसके चलते मतदान शुरू होने में अधिक समय लगा.

निजामाबाद में तेरास से राज्यसभा सांसद डी. श्रीनिवास के बेटे डी. अरविंद भाजपा उम्मीदवार के रूप में जबकि एआईसीसी सचिव मधु याक्षी गौड़ कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं. मतदान के लिए व्यापक व्यवस्थाएं थीं.

12-बैलेट यूनिटों को श्रृंखला में जोड़ा गया. चुनाव आयोग ने इसके लिए एम-3 प्रकार के ईवीएम का उपयोग किया जो 24 बीयू तक को समाहित कर सकता है. प्रत्येक बीयू के 24 नाम होंगे. ऐसा बड़ी संख्या में प्रत्याशियों को देखते हुए किया गया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019निजामाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण