लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की 150 करोड़ से ज्यादा की 1736 परियोजनाएं चल रही हैं देरी से, 449 पर तय लागत से ज्यादा खर्च

By हरीश गुप्ता | Updated: March 25, 2021 07:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हर माह 150 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की परियोजनाओं की हर माह समीक्षा करते हैं। इसके बावजूद कई परियोजनाओं में देरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार की 1736 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं निर्धारित वक्त से देरी से चल रही हैं 1736 में से 449 तय लागत से ज्यादा की हो चुकी हैं, 547 विलंबित हो चुकी हैंपरियोजनाओं में देरी से 3 लाख करोड़ रुपये का पड़ा है अतिरिक्त भार

देश में 150 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा लागत वाली केंद्र की 1736 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं निर्धारित वक्त से देरी से चल रही हैं।

इनमें से 449 तय लागत से ज्यादा की हो चुकी हैं, 547 विलंबित हो चुकी हैं और 208 परियोजनाएं लागत और समय दोनों ही लिहाज से पिछड़ चुकी हैं। यानी सबी 1736 परियोजनाए या तो वक्त से पीछे हैं या तय लागत को पार कर चुकी हैं।

धक्कादायक तौर पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की 1736 परियोजनाओं में से 547 विलंबित परियोजनाओं की लागत 291013.58 करोड़ रुपये बढ़ गई है। 

इसमें वह परियोजनाए तो शामिल ही नहीं हैं जिनकी लागत 150 करोड़ से कम है। यह सब इस बात के बावजूद कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 150 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की परियोजनाओं की हर माह समीक्षा करते हैं। 

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय इस बाबत आंकड़े ऑनलाइन कम्प्युटराइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम (ओसीएमस) में एकत्रित करता है। यह जानकारी बुधवार को संसद में सांख्यकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन व योजना मंत्री राव इंदरजीत सिंह ने दी। 

मंत्री ने बताया कि पीएम हर माह 'प्रगति' बैठकों में संबंधित मंत्रालयों/विभागों के सचिवों और राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के विलंब के कई कारण होते हैं, जैंसे तकनीती, आर्थिक, प्रशासनिक या अन्य.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिलराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम