लाइव न्यूज़ :

16 अप्रैल का इतिहास: चार्ली चैपलिन का है आज बर्थडे, भारत में भी आज ही के दिन चली थी पहली रेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2019 12:02 IST

जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने 1919 में आज के ही दिन उपवास की घोषणा की।

Open in App

भारत और विश्व के भी इतिहास में 16 अप्रैल का दिन बेहद खास है। आज ही दिन भारत में पहली रेल चली थी। यह रेल 1853 में मुंबई से ठाणे के बीच चलाई गई थी। साथ ही जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने 1919 में आज के ही दिन उपवास की घोषणा की। विश्व इतिहास की बात करें तो अपनी कॉमेडी से पूरी दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म भी 1889 में आज ही के दिन हुआ था।

16 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

- भारत में 1853 में मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल चली थी।

- पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का 1917 को विद्रोह।

- जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने 1919 में आज ही के दिन उपवास की घोषणा की।

- जर्मनी-रूस के बीच 1922 में इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।

- सोफिया में 1925 में चर्च पर हमला किया गया था जिसमें लगभग 150 लोगों की जान गईं।

- एक सोवियत पनडुब्बी के कारण 1945 में जर्मन रिफ्यूजी शिप डूब गया था, जिसकी वजह से 7000 लोग मर गए थे।

- द्वितीय विश्वयुद्ध में 1945 के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुस गयी।

- रेड आर्मी ने 1945 में बर्लिन की लड़ाई शुरू की।

- यूरोपीय देश फ्रांस में 1970 में आये बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत।

- अमेरिका ने 1980 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

- अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने 1992 में इस्तीफा दिया।

- अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका 1999 में अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति नियुक्त हुए।

- दक्षिण कोरिया में 2002 को एक विमान दुर्घटना में 120 यात्रियों की मौत।

- भारत ने 2004 में रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 में मात दी।

- लंदन में 2008 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

- ईरान में 2013 को आये एक भूकंप से 37 लोगों की मौत हो गयी।

16 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

- तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली उनका कंदुकूरी वीरेशलिंगम का 1848 में जन्म।

- दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म 1889 को हुआ।- भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाईक का 1934 में जन्म।

- भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता का 1978 में जन्म।

16 अप्रॅल को हुए निधन

- 1951 में प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का निधन।

- 1961 में प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन।

- 1966 में भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।

- 2011 में महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन।

16 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस-  भारतीय रेल परिवहन दिवस (1853)

टॅग्स :महात्मा गाँधीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार