लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,604 नए मामले, 25 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 23:17 IST

Open in App

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,604 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,02,489 हो गई। वहीं 25 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 34,734 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,863 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25,48,868 हो गई। यहां अब 18,887 मरीजों का इलाज चल रहा है। चार जिलों से संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोयंबटूर से 195, चेन्नई से 172, इरोड से 143 और तंजावुर से 104 मामले सामने आए हैं। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण एम सुब्रमण्यम ने आज यहां एक समरोह में औपचारिक रूप से 55 सरकारी अस्पतालों में चौबीसों घंटे टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल