लाइव न्यूज़ :

भूस्खलन के बाद नीलगिरि रेल के 150 यात्री फंसे

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:51 IST

Open in App

उधगमंडलम (तेलंगाना), नौ जनवरी तेलंगाना के उधगमंडलम में शनिवार को भूस्खलन के चलते नीलगिरि माउंटेन रेल (एनएमआर) सेवाएं करीब तीन घंटे के लिए बाधित रहीं और करीब 150 यात्रियों को आगे के सफर के वास्ते बसों में सवार होने के लिए पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि यहां से करीब दो बजे रवाना हुई धरोहर एनएमआर ट्रेन करीब पौने पांच बजे हिलग्रोव स्टेशन को पार कर चुकी थी कि उसी बीच बड़े-बड़े शिलाखंड रेलमार्ग पर आ गिरे ।

सूत्रों के अनुसार चूंकि रेलमार्ग पर से तत्काल इन शिलाखंडों को हटाना संभव नहीं था, इसलिए यात्रियों को ट्रेन से उतरने को कहा गया।

सूत्रों के मुताबिक सूचना मिलने पर रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए तीन बसें भेजीं लेकिन यात्रियों को बसों तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। उन्हें मेट्टुपलयम जाना था।

सूत्रों ने बताया कि मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है और रविवार के लिए ट्रेनसेवाएं रद्द कर दी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए