लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 21:50 IST

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से 15 शव बरामद किये जा चुके हैं। 

Open in App

शिमला:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में हुई। 

उन्होंने बताया कि बस में 30-35 यात्री सवार थे और यह हरियाणा के रोहतक से घुमारवीं जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक मलबे से 15 शव बरामद किये जा चुके हैं। 

बचाव कार्य में लगे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बस पर गिर पड़ा और यात्रियों के बचने की संभावना बहुत कम है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस क्षेत्र में सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

इनपुट- पीटीआई भाषा

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशBilaspurसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: धार हादसे के बाद नयापुरा में एक साथ उठीं 8 अर्थियां, गांव में पसरा मातम

क्राइम अलर्ट"ब्लैक स्पॉट" और रफ्तार, कैमरे में कैद?, श्रद्धालुओं की कार 200 फुट गहरी खाई में गिरी?, जिंदा जलकर 2 मरे, वीडियो

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश-गुजरात में 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क हादसे में गई जान

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी