उत्तर प्रदेश-गुजरात में 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क हादसे में गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2026 15:00 IST2026-04-29T14:59:46+5:302026-04-29T15:00:47+5:30

अधिकारी के अनुसार आरोपी की पहचान रोही गांव निवासी सुरेंद्र (45) के रूप में हुई है, जिसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

Uttar Pradesh and Gujarat 13 people killed several injured in road accidents Mainpuri, Muzaffarnagar, Deoria van in Gujarat's Sabarkantha | उत्तर प्रदेश-गुजरात में 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क हादसे में गई जान

file photo

Highlightsबुधवार को सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी घटनाएं मंगलवार रात को हुईं।

देवरियाः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, मुजफ्फरनगर और देवरिया जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी घटनाएं मंगलवार रात को हुईं। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में बुधवार को उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार आरोपी की पहचान रोही गांव निवासी सुरेंद्र (45) के रूप में हुई है, जिसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

नोएडा के एक वाटर पार्क में नहाते समय 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस की एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम सेक्टर-38ए स्थित एक वाटर पार्क की है, जहां अपने परिवार के साथ आए ग्रेटर नोएडा निवासी द्रोण शर्मा की पूल में नहाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई।

गुजरात के साबरकांठा में बस की वैन से टक्कर होने के बाद छह लोगों की मौत, चार घायल

गुजरात के साबरकांठा जिले में एक राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा वैन को टक्कर मारने के बाद छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गाम्भोई थाने के निरीक्षक अल्पेश चौधरी ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही वैन शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

झारखंड: पलामू जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड के पलामू जिले में कथित भूमि विवाद को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 32 वर्षीय एक आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम पिपराटांड थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में हुई।

Web Title: Uttar Pradesh and Gujarat 13 people killed several injured in road accidents Mainpuri, Muzaffarnagar, Deoria van in Gujarat's Sabarkantha

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे