लाइव न्यूज़ :

पुणे में कोविशील्ड वैक्सीन की 1.24 लाख डोज 38 दिनों के भीतर हो जाएगी एक्सपायर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 22, 2022 15:03 IST

पुणे नगर निगम ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि नगरपालिका के अंडर में आने वाले कुल 22 निजी टीकाकरण केंद्रों और अलग-अलग अस्पतालों में पड़ी हुई कोविशील्ड वैक्सीन की 1.24 लाख डोज लगभग एक महीने के भीतर में अलग-अलग समय में एक्सपायर हो जाएंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुणे की जुपिटर अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज एक्सपायर होने का अंदेशा हैकुल 1.24 लाख डोज में लगभग 1.09 लाख खुराक अकेले जुपिटर अस्पताल में पड़ी हुई हैवाडिया अस्पताल में भी 1,330 डोज पड़ी हुई है, जो अगले 7 दिनों में एक्सपायर हो जाएगी

पुणे: कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे कारगर हथियार के तौर पर काम आने वाली कोविशील्ड वैक्सीन की 1.24 लाख डोज 38 दिनों के भीतर एक्सपायर होने वाली हैं।

इस मामले में पुणे नगर निगम ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि नगरपालिका के अंडर में आने वाले कुल 22 निजी टीकाकरण केंद्रों और अलग-अलग अस्पतालों में पड़ी हुई कोविशील्ड वैक्सीन की 1.24 लाख डोज लगभग एक महीने के भीतर में अलग-अलग समय में एक्सपायर हो जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक जुपिटर अस्पताल में सबसे ज्यादा डोज एक्सपायर होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि कुल 1.24 लाख डोज में लगभग 1.09 लाख खुराक अकेले इसी अस्पताल में पड़ी हुई है, जिसके एक्सपपायर होने की तारीख 5 मार्च बताई जा रही है।

इस मामले में अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ज्यूपिटर अस्पताल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस संबंध में कहा, "हमारे पास कुल 1.50 लाख डोज थी, जो आगामी 5 मार्च को एक्सपायर हो जाएगी। इनमें से अभी तक हमने कुल 50 डोज का इस्तेमाल किया है। अभी हमारे पास कुल 1,0 9,010 खुराक मौजूद है, जिनका आगामी 5 मार्च तक उपयोग किया जाना जरूरी है, लेकिन इसकी संभावना दिखाई नहीं दे रही है।" 

जुपिटर अस्पताल के अलावा वाडिया अस्पताल में भी कोविशील्ड वैक्सीन की लगभग 1,330 डोज पड़ी हुई है, जो अगले 7 दिनों में एक्सपायर हो जाएगी। इसी तरह पुणे के भारती अस्पताल में कोविशील्ड की 886 डोज पड़ी हुई है, जिनकी एक्सपायरी डेट 28 फरवरी है और 1,827 डोज की एक और लॉट 5 मार्च को एक्सपायर हो जाएगी। 

नगर निगम के मुताबिक कुछ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविशील्ड का स्टॉक पड़ा है, जिनकी एक्सपायरी डेट महज अगले तीन दिनों के भीतर बताई जा रही है।

इस तरह कोविशील्ड वैक्सीन के भारी स्टॉक के नुकसान के अंदेशे को देखते हुए जिला प्रशासन और अस्पताल के अधिकारियों ने राज्य सरकार के आला अधिकारियों से कहा है कि वह इन टीकों को बर्बाद होने से बचाने की दिशा में तत्काल प्रयास करें और इन्हें कहीं अन्य भेज दें ताकि जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन की यह बची हुई डोज को एक्सपायर होने से पहले लगाया जा सके। 

टॅग्स :कोविशील्‍डPuneमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारतपुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह