लाइव न्यूज़ :

पढ़ाई के लिए सालाना 1200 घंटे, कक्षा 12 में अब 6 विषयों में होना होगा पास, सीबीएसई का नया प्रस्ताव

By आकाश चौरसिया | Updated: February 1, 2024 17:00 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव करने के लिए प्लान तैयार किया है। अब, कक्षा 10 के लिए 5 की जगह अब 10 विषयों में पेपर देना होगा। इसके साथ ही दो के स्थान पर 3 भाषा पढ़नी होगी। इसमें 3 में से दो भारतीय भाषाएं होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअब शिक्षा के एक सत्र में सिर्फ छात्रों को सिर्फ 1200 घंटे पाठ्यक्रम में पूरे करने होंगेछात्रों को अब 5 के बजाय 10 विषयों में पास करना होगाइनमें सात मुख्य विषय होंगे और तीन भाषाई पेपर रहेंगे

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव करने के लिए प्लान तैयार किया है। अब, कक्षा 10 के लिए 5 की जगह 10 विषयों में पेपर देना होगा। इसके साथ ही दो के स्थान पर 3 भाषा पढ़नी होगी। इसमें 3 में से दो भारतीय भाषाएं होंगी। इसके साथ ही कक्षा 12 में छात्रों को एक की जगह दो भाषा पढ़नी होगी, इसमें 1 भारतीय भाषा अनिवार्य है। साथ ही बच्चों को छह विषयों में पास होना होगा।  

रिपोर्ट की मानें तो सीबीएसई ने छात्रों के एक बड़े हिस्से को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क स्कूली शिक्षा के लिए प्रस्ताव पेश किया है। इस फ्रेमवर्क का मकसद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लिखित व्यावसायिक और सामान्य शिक्षा को निर्धारित करते हुए सामानता लाने का सुझाव दिया है। अब शिक्षा के एक सत्र में सिर्फ छात्रों को सिर्फ 1200 घंटे का पाठ्यक्रम अपनाना होगा। 

अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट छात्रों द्वारा अर्जित क्रेडिट को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करेगा, और इसे कनेक्टेड डिजिलॉकर खाते के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। सीबीएसई के एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों को अब क्रेडिट के हिसाब से आगे की पढ़ाई कर पाएंगे। एक छात्र को उत्तीर्ण होने के लिए एक वर्ष में कुल 1,200 घंटे पढ़ाई में पूरे करने होंगे। जिसमें प्रत्येक विषय के लिए निर्धारित घंटों की संख्या आवंटित की जाएगी। घंटों में घर में ली जाने वाली कोचिंग का भी समय शामिल होगा।

छात्रों को अब 5 के बजाय 10 विषयों में पास करना होगा, जिसमें सात मुख्य विषय होंगे और तीन भाषाई पेपर रहेंगे। इनमें दो भाषा और तीन प्रमुख विषय गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन से संबंधित हो सकते हैं। 

टॅग्स :एजुकेशनबजटबजट 2024बजट 2024 उम्मीदें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार