लाइव न्यूज़ :

CAA के खिलाफ अलीगढ़ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं 1,000 लोग, प्रशासन ने भेजा नोटिस, कहा-क्यों ना कार्रवाई की जाए

By भाषा | Updated: February 6, 2020 20:22 IST

धरना देने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने कहा कि अगर सात दिन के भीतर उक्त लोगों का संतोषजनक जवाब नहीं आया तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध कर रही सैकड़ों महिलाएं पिछले सप्ताह भर से धरने पर बैठी हैं। मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह सांड को भीड़ से बाहर खदेड़ा। वहां महिलाओं के साथ बच्चे भी थे।

अलीगढ़ जिले के दिल्ली गेट थानाक्षेत्र में ईदगाह के निकट अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 1,000 लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए क्यों ना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

धरना देने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने कहा कि अगर सात दिन के भीतर उक्त लोगों का संतोषजनक जवाब नहीं आया तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध कर रही सैकड़ों महिलाएं पिछले सप्ताह भर से धरने पर बैठी हैं। बुधवार को धरने में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक आवारा सांड प्रदर्शनकारियों के बीच घुस आया जिससे 20 वर्षीय एक युवती घायल हो गयी।

मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह सांड को भीड़ से बाहर खदेड़ा। वहां महिलाओं के साथ बच्चे भी थे। घटना में कुछ अन्य महिलाओं को मामूली चोट आयी हैं। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

उनका आरोप था कि सांड को जानबूझ कर भीड़ की ओर खदेड़ा गया ताकि प्रदर्शनकारियों को डराया जा सके । मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया है ।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअलीगढ़नरेंद्र मोदीनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला