लाइव न्यूज़ :

किसानों के आंदोलन के 100 दिन, KMP एक्सप्रेसवे पर किया गया चक्का जाम

By अनुराग आनंद | Updated: March 6, 2021 15:28 IST

हरियाणा के सोनीपत जिले के किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को केएमपी एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच खड़ा कर जाम लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे 136 किलोमीटर लंबा है। सोनीपत में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

चंडीगढ़: केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली की सीमा पर अपने आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को हरियाणा में छह लेन वाले कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे को कुछ स्थानों पर बाधित किया है।

यह प्रदर्शन सुबह 11बजे शुरू हुआ जो अपराह्न चार बजे तक चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक्सप्रेस-वे बाधित करने का आह्वान किया था। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे 136 किलोमीटर लंबा है। भारतीय किसान यूनियन (दाकुंडा) के महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा था कि हम केएमपी को बाधित करेंगे लेकिन आपात सेवा में लगे वाहनों को जाने दिया जाएगा।

हरियाणा के सोनीपत जिले के किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को केएमपी एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। सोनीपत में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘ तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम पीछे नहीं हटेंगे।’’ किसानों ने पलवल जिले में भी प्रदर्शन किया।

पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश व राजस्थान के हजारों किसान अन्य राज्यों के लोगों के साथ आंदोलन कर रहे हैं-

विशेष तौर पर पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश व राजस्थान के हजारों किसान तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं-- सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर डेरा डाले हुए हैं। राजेवाल ने पहले ही कहा था कि वर्तमान प्रदर्शन को तेज करने के तहत हम छह मार्च को केएमपी जाम कर देंगे। एसकेएम ने यह भी कहा है कि किसान आंदोलन में समर्थन दे चुके विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त कार्यक्रम तैयार कर रहा है।

किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अब किसान गर्मियों की तैयारियों में जुटे हैं-

बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर पांच जगह चल रहे किसान आंदोलन के छह मार्च को 100 दिन पूरे हो गए हैं। आंदोलन ठंड के मौसम में शुरू हुआ था और अब किसान गर्मियों की तैयारियों में जुटे हैं। आंदोलन स्थल के हालात देखकर लग रहा है कि अगर सरकार के साथ कोई समझौता नहीं हुआ, तो ये आंदोलन और लंबा खिंच सकता है। दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघु बॉर्डर पर अब बांस-बल्लियों के तंबुओं की जगह, स्टील के ढांचे और इनपर तंबू बांधे जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। कई टेंटों में एसी और कूलर लगाने का काम भी जोरों से चल रहा है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :किसान आंदोलनसोनीपतहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो