लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के निजी सचिव रहे संजीव पलांडे को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत, करोड़ों की जबरन वसूली का था आरोप

By अंजली चौहान | Updated: January 25, 2023 15:06 IST

महा विकास अघाड़ी सरकार में गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके निजी सचिव के खिलाफ मामला उस वक्त सामने आया था। जब मुंबई के आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह ने  मंत्री के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे100 करोड़ की जबरन वसूली केस में फंसे अनिल देशमुख के निजी सचिव को कोर्ट से मिली राहत।बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे को दी जमानत।अनिल देशमुख पर आरोप है कि गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने मुंबई के बारों से वसूली की थी।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के सचिव रहे संजीव पलांडे को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। संजीव पलांडे को भी कोर्ट ने उन्हीं शर्तों के तहत जमानत दी है, जिन शर्तों पर अनिल देशमुख को जमानत मिली थी। दरअसल, देशमुख और उनके निजी सचिव पर 100 करोड़ की जबरन वसूली का आरोप था। इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। 

इसी मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। जून 2021 में ईडी ने पलांडे को गिरफ्तार किया था। ईडी की कार्रवाई के साथ ही सीबीआई ने भी इस मामले की जांच की थी और भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया था। 

आईपीएस ने लगाए थे आरोप

महा विकास अघाड़ी सरकार में गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके निजी सचिव के खिलाफ मामला उस वक्त सामने आया था। जब मुंबई के आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह ने  मंत्री के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाए थे। परम बीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 8 पन्नों का पत्र लिखकर अनिल देशमुख द्वारा पुलिस के जरिए वसूली का आरोप लगाया था। इस मामले में ईडी ने केस दर्ज किया था। ईडी ने जांच में पाया कि देशमुख ने अपने गृह मंत्री होने का फायदा उठाया और मुंबई के विभिन्न बार से करोड़ों की वसूली की है। 

इस केस में गृह मंत्री को पहले ही जमानत मिल गई थी लेकिन उनके सचिव जेल में ही थे। बता दें कि ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे देशमुख और सचिव पलांडे को ईडी के मामले में हाईकोर्ट ने पहले जमानत दे दी थी। हालांकि, पलांडे पर सीबीआई की जांच जारी थी जिसके कारण वह जेल से निकल नहीं पाए थे और उन्हें जेल में रहकर ही सीबीआई जांच का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :अनिल देशमुखमहाराष्ट्रसीबीआईबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा