लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से लाए गए 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:46 IST

Open in App

अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल कर भारत लाए गए कम से कम 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भारत सरकार के साथ लोगों को वहां से निकालने के प्रयासों में समन्वय कर रहे लोगों के मुताबिक मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद अफगानिस्तान से निकाले गए कम से कम 10 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को अफगानिस्तान से पहुंचे 81 लोगों को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला में आईटीबीपी के पृथकवास केन्द्र में भेजा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक अफगानिस्तान से लाए जा रहे लोगों के लिए यहां भारत आईटीबीपी के छावला स्थित शिविर में न्यूनतम 14 दिनों के संस्थागत पृथकवास को अनिवार्य किया गया है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। ज्ञापन के मुताबिक अफगानिस्तान से आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि होने और उसमें बीमारी के लक्षण दिखने के बाद उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अफगानिस्तान से लोगों को निकालने में सहयोग करने वाले उद्यमी कण्व भल्ला ने कहा, “दुशांबे के रास्ते काबुल से पहुंचे सभी 78 लोगों का आईजीआई हवाई अड्डे पर कोविड-परीक्षण किया और उनमें से लगभग 10 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला