मार्वल्स की सबसे पॉपुलर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को लेकर पूरे देश और दुनिया में चर्चा हो रही है। 26 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की दीवानगी इंडिया में भी देखी जा सकती है। शायद इसीलिए अभी से ही एंडगेम के सारे शोज की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सीरीज के एक्टर और चहेते Iron Man यानी Robert Downey Jr ने अपने इंडियन फैंस से सोशल मीडिया पर लाइव बात की।
इस लाइव चैट में Robert Downey Jr से उनके फैंस ने जी भर के सवाल पूछे। जिसका जवाब Robert ने दिया। इस फिल्म में होने वाली कुछ चीजों पर भी Robert ने कुछ चीजों को बताया। छोटी से अपने लाइव वीडियो पर एक्टर ने एंडगेम को लेकर कई खुलासे किए।
फैंस से बात करते हुए आर्यन मैन ने कहा,'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और एंडगेम दोनों को ही बैक टू बैक शूट किया गया है। तो ये एक ऐसा फेज था जब ज्यादातर एवेंजर्स एक साथ थे और सभी ने एक साथ टाइम बिताया। तो एंडगेम में उस समय को भी रिप्रेजेंट करेगा जिस समय सभी एवेंजर्स एक साथ थे।'
लाइव शो पर ही जब किसी फैंस ने उनसे इंडिया विजिट के लिए पूछा तो Robert Downey Jr ने जवाब दिया कि वो जल्द ही भारत के भ्रमण पर आएंगे। उन्होंने फैंस से प्रॉमिस किया कि बहुत जल्द वो इंडिया आएंगे। लोगों ने फिल्म को लेकर कई सारे सवाल किये जिसका Robert Downey ने बडे़ स्मार्टली जवाब दिया।
वरुण धवन के गाने पर नाचे एवेंजर्स
वहीं वरुण धवन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडिल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एवेंजर्स उनकी फिल्म कलंक के गाने फर्स्ट क्लास के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। टिक टॉक पर बने इस वीडियो में स्पाइडर मैन और हल्क के कार्टून को वरुण के गाने पर डांस करते दिखाया गया है।