Avengers Endgame 1st Day Box Office Collection: पहले ही दिन छा गई सुपरहीरोज की दीवानगी, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

By मेघना वर्मा | Published: April 27, 2019 02:19 PM2019-04-27T14:19:19+5:302019-04-27T14:19:19+5:30

Avengers Endgame ने एडवांस टिकट सेल के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म को लेकर बहुत डिमांड है खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है।

Avengers Endgame 1st Day Box Office Collection earn 53.10 cr rupee on his first day | Avengers Endgame 1st Day Box Office Collection: पहले ही दिन छा गई सुपरहीरोज की दीवानगी, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

Avengers Endgame 1st Day Box Office Collection: पहले ही दिन छा गई सुपरहीरोज की दीवानगी, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

मार्वल स्टूडियो की सबसे बड़ी फिल्म Avengers Endgame भारत में रिलीज हो गयी है। रिलीज होने से पहले Avengers Endgame के बारे में कयास लगाया जा रहा था कि फिल्म पिछले सारे रिकॉर्डस तोड़ देंगी। पहेल ही दिन Avengers Endgame ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। 

Avengers Endgame साल 2019 की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक वर्मन की पीरियड ड्रामा कलंक के नाम था। कलंक ने पहले दिन 21.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं Avengers Endgame 53.10 करोड़ की कमाई की है। हॉलीवुड फिल्म के लिए ये एक शानदार आंकड़ा है। 

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट की मानें तो Avengers Endgame ने फर्स्ट डे शो में वर्ल्डवाइड 216.6 मिलियन डॉलर यानी 1403 करोड़ रुपए का कारोबार किया। सिर्फ यही नहीं Avengers Endgame ने एडवांस टिकट सेल के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म को लेकर बहुत डिमांड है खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है।

फैंस के इस लव को देखकर मेकर्स ने Avengers Endgame को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। देश के कई शो थियेटर में 24x7 शो इंट्रोड्यूस किए गए हैं। एंडगेम को एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। ये फिल्म 'कैप्टन मार्वल' के बाद रिलीज हो रही है। 

Web Title: Avengers Endgame 1st Day Box Office Collection earn 53.10 cr rupee on his first day

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे