लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कप: लगातार चौथी जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में, मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को दी मात

By भाषा | Updated: October 10, 2018 19:48 IST

शैलेंद्र लाकड़ा ने 43वें मिनट में भारत की बढ़त 5-3 कर दी। भारतीय टीम पर अंतिम क्षणों में गोल बचाने के लिये काफी दबाव था।

Open in App

जोहोर बारू (मलेशिया), 10 अक्टूबर: भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने बुधवार को यहां मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और साथ ही सुल्तान जोहोर कप के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की की। इस जीत से भारत अपने पूल में भी शीर्ष पर रहा। 

भारत ने खेल में दबदबे वाला प्रदर्शन किया। भले ही वे शुरू में पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाये लेकिन गुरसाहिबजीत सिंह ने पांचवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिलायी। 

टीम ने इस अच्छी शुरुआत के बाद आगे भी दबदबा बनाये रखा तथा 11वें, 14वें और 15वें मिनट में गोल करके 4-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। ये गोल क्रमश: हसप्रीत सिंह, मनदीप मोर और विष्णुकांत सिंह ने किये। पहले क्वॉर्टर में चार गोल गंवाना मौजूदा चैंपियन के लिये करारा झटका था। 

भारतीय रक्षापंक्ति ने हालांकि दूसरे क्वॉर्टर में लचर प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागा। उसकी तरफ से पहला गोल करने वाले डैमन स्टीफन्स ने ही 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल भी किया। ऑस्ट्रेलिया ने जल्द ही तीसरा गोल भी कर दिया। 

शैलेंद्र लाकड़ा ने 43वें मिनट में भारत की बढ़त 5-3 कर दी। भारतीय टीम पर अंतिम क्षणों में गोल बचाने के लिये काफी दबाव था और ऐसे में 59वें मिनट में उसने पेनल्टी स्ट्रोक गंवा दिया। स्टीफन्स ने इस पर भी गोल करने में गलती नहीं की। 

भारत ने अंतिम क्षणों में हालांकि अच्छा बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को बराबरी का गोल नहीं करने दिया। भारत अपना पांचवां मैच 12 अक्टूबर को ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगा।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...