लाइव न्यूज़ :

सुलतान अजलान शाह कप: भारत की एक गलती से हाथ से फिसली जीत, इंग्लैंड के साथ मैच ड्रा

By IANS | Updated: March 4, 2018 15:59 IST

मैच की शुरुआत में तलविंदर सिह की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई।

Open in App

अर्जेंटीना से पहले मैच में 2-3 से मिली हार के बाद भारत को 27वें अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रा से संतोष करना पड़ा है। भारत मैच के 52वें मिनट तक 1-0 से आगे चल रहा था लेकिन इंग्लैंड के मार्क ग्लेगहॉर्न ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर मिले मौके को भुनाते हुए अपनी टीम को हार से बचा लिया।इससे पहले, शनिवार को खेले गए अपने-अपने पहले मैच में भारत और इंग्लैंड दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।

भारत को अर्जेटीना ने 2-1 से हराया था, वहीं वर्ल्ड नम्बर-1 ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से मात दी थी। बहरहाल, मैच की शुरुआत के बाद 14वें मिनट में तलविंदर सिह की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई। (और पढ़ें- IPL 2018: किंग्स इलेवन पंजाब ने वेंकटेश प्रसाद को बनाया गेंदबाजी कोच, हेड कोच का नाम भी तय)

इसके बाद, दोनों टीमें दूसरे और तीसरे क्वार्टर में गोल के लिए संघर्ष करती रही। चौथे क्वार्टर में इंग्लैंड ने अपनी गोल की कोशिशों को जारी रखा और इसी कोशिश के फलस्वरूप उसे पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल हुआ। इंग्लैंड के खिलाड़ी ग्लेगहॉर्न ने 52वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर मिले गोल के अवसर को भुनाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके तहत दोनों टीमों के बीच का यह मैच 1-1 से ही ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 

भारतीय टीम का सामना अब छह मार्च को आस्ट्रेलिया से होगा। अगर भारत को अपना छठा सुल्तान अजलान शाह खिताब जीतना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। (और पढ़ें- वीडियो: फिलिप ह्यूज को 'जानलेवा' बाउंसर डालने वाले सीन एबॉट ने फिर फेंकी खतरनाक गेंद, टला बड़ा हादसा)

टॅग्स :हॉकी इंडियाइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...