लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी: कोरियाई दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, रानी रामपाल को टीम की कमान

By IANS | Updated: February 23, 2018 15:57 IST

हॉकी इंडिया ने कोरियाई दौरे के लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

Open in App

बेंगलुरु, 23 फरवरी। हॉकी इंडिया (एचआई) ने कोरियाई दौरे के लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे के जरिए गोलकीपर स्वाति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करेंगी। टीम की कमान स्ट्राइकर रानी रामपाल को सौंपी गई है, वहीं सुनीता लाकड़ा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। 

कोरियाई दौरे की शुरुआत तीन मार्च से हो रही है और इसका समापन 12 मार्च को होगा। इस दौरे पर भारतीय टीम जिनचुन नेशनल एथलेटिक सेंटर में मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैच खेलेगी। 

भारतीय टीम की दिग्गज गोलकीपर सुविता को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। राजानी एतामार्पु के साथ नई खिलाड़ी स्वाति गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी। 

इसके साथ ही पूनम रानी और दीपिका चोट से उबरने के साथ ही टीम में वापसी कर रही हैं। टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिह ने बयान में कहा, "अनुभवी खिलाड़ियों दीपिका और पूनम को टीम में वापस देख काफी खुशी हो रही है। हमारे पास अनुभवी और युवा दोनों खिलाड़ियों से बनी एक टीम है।"

भारतीय महिला टीम :

गोलकीपर : राजानी एतामार्पु, स्वाति।

डिफेंडर : दीपिका, सुनीता लाकड़ा (उप-कप्तान), दीप ग्रेस एक्का, सुमन देवी थोडुम, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरमबम।

मिडफील्डर : मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिज, उदिता।

फारवर्ड : रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम रानी।

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...