लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरे मैच में साउथ कोरिया से 0-4 से हारी, सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा

By भाषा | Updated: May 24, 2019 17:29 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को यहां तीसरे और अंतिम मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया से 0-4 से हार का मुंह देखना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला हॉकी टीम को अंतिम मैच में दक्षिण कोरिया से 0-4 से हार का मुंह देखना पड़ा।भारतीय महिला टीम ने कोरिया के खिलाफ 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

जिंचियोन (कोरिया), 24 मई। भारतीय महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को यहां तीसरे और अंतिम मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया से 0-4 से हार का मुंह देखना पड़ा, हालांकि वह पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी थी। भारत ने इससे पहले दो मैचों में कोरिया पर लगातार 2-1 के अंतर से जीत हासिल कर सीरीज जीत ली थी।

मेजबानों ने सर्कल में काफी सफल हमले किये जिससे शुरू से ही भारतीय डिफेंस काफी दबाव में आ गया। मेजबानों ने पांच पेनल्टी कार्नर बनाये और 29वें मिनट में एक को गोल में तब्दील कर दिया। जांग हीसन ने यह गोल कर टीम के लिये शुरूआत की। किम ह्युंजी और कांग जिना ने 41वें मिनट में लगातार गोल कर डाले। तीन गोल गंवाने के बाद भारत का मनोबल गिर गया था। ली युरी ने 53वें मिनट में चौथा गोल दागा।

भारतीय कोच सोर्ड मारिने ने कहा, ‘‘सीखने की प्रक्रिया हमेशा उतार चढ़ाव भरी रहती है और आज ऐसा अनुभव था जहां हमें शुरू से ही झटके लगे जिससे हम उबर नहीं सके। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इस अनुभव से सीख हासिल नहीं करेंगे।’’

टॅग्स :हॉकी इंडियारानी रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...