लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर 4-0 से जीती सीरीज

By भाषा | Updated: April 11, 2019 21:30 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को एक गोल से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से जीत दर्ज कर ली।

Open in App

कुआलालम्पुर, 11 अप्रैल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को एक गोल से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 से जीत दर्ज कर ली। नवजोत कौर ने 35वें मिनट में भारत के लिए एकमात्र गोल दागा। भारत ने विरोधी सर्कल में लगातार हमले बोले लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी।

भारतीय टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘हमें मौकों को गोल में बदलना होगा। मुझे खुशी है कि हमने उनके गोल पर हमले बोले और पेनल्टी कार्नर भी बनाए, लेकिन गोल करना भी जरूरी है।’’

 

उन्होंने कहा, "इस दौरे से हमें यह सीखने को मिला कि मलेशिया जैसी टीमों के खिलाफ रक्षात्मक रूप से कैसे खेलनाा हैं। इसके अलावा हमारे युवा खिलाड़ियों को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे टीम को आगे मदद मिलेगी।" 

भारत ने इस दौरे पर पहला मैच 3-0 से अपने नाम किया था। इसके बाद भारत ने दूसरे मैच में मलेशिया को 5-0 से हराकर अजेय बढ़त बना ली थी। तीसरा मैच 4-4 की बराबरी पर खत्म हुआ था, जबकि भारत ने चौथा मैच 1-0 से जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...