लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी: दक्षिण कोरिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम रवाना

By IANS | Updated: March 3, 2018 12:40 IST

कोरिया में पांच मैचों की सीरीज के लिए रवाना हुई 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कमान रानी रामपाल संभाल रही हैं।

Open in App

पिछले साल 13 साल बाद एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम अपने मजबूत इरादों के साथ कोरिया दौरे से साल की शुरूआत करने के लिए तैयार है। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में बेंगलुरू के साई केंद्र में प्रशिक्षण लेने के बाद महिला टीम शुक्रवार को दक्षिण कोरिया दौरे के लिए रवाना हो गई।  इस दौरे के दौरान मेजबान कोरिया और भारतीय टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इसकी शुरूआत पांच मार्च से हो रही है। कोरिया दौरे में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के लिए टीम की तैयारी का एक उदाहरण पेश करेगा। कोरिया में पांच मैचों की सीरीज के लिए रवाना हुई 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कमान रानी रामपाल संभाल रही हैं और उप-कप्तान के रूप में सुनीता लाकड़ा उनका साथ देंगी। (और पढ़ें- हॉकी: सुलतान अजलान शाह टूर्नामेंट में आज भारत का पहला मुकाबला अर्जेंटीना से)

कप्तान रानी ने कहा, 'पिछले साल एशिया कप के बाद से यह हमारा पहली प्रतियोगिता है और ऐसे में हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। कोरिया एक मजबूत टीम है और ऐसे में उन्हीं के घर में उनके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। हम इस चुनौती का इंतजार कर रहे हैं।'

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...