लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरिया को 2-1 से हराया, लालरेम्सियामी और नवनीत ने किए गोल

By भाषा | Updated: May 20, 2019 16:44 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया।युवा स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने 20वें और नवनीत कौर ने 40वें मिनट में गोल दागे।दक्षिण कोरिया के लिए शिन हेजेयोंग ने 48वें मिनट में गोल किया।

जिंचियोन, 20 मई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया। युवा स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने 20वें और नवनीत कौर ने 40वें मिनट में गोल दागे। दक्षिण कोरिया के लिए शिन हेजेयोंग ने 48वें मिनट में गोल किया। भारत को अब बुधवार को दूसरा मैच खेलना है।

इस साल की शुरुआत में स्पेन और मलेशिया के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की शुरुआत मजबूत रही। पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर चूकने के बाद भारत ने 20वें मिनट में फील्ड गोल पर बढत बनाई। भारत की बढ़त नवनीत ने 40वें मिनट में दुगुनी की।

दक्षिण कोरिया को मैच में पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले और आखिरी क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिनमें से 48वें मिनट में एक ही पर गोल हो सका। भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘यह हमारा पहला मैच था, सो नतीजा अच्छा रहा। प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। हमने कुछ नए प्रयोग किए और उन पर टीम खरी उतरी।’’

टॅग्स :हॉकी इंडियारानी रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...