लाइव न्यूज़ :

हॉकी खिलाड़ी कोरोना वायरस से उबरे, शाम को हॉस्पिटल से मिलेगी छुट्टी

By भाषा | Updated: August 17, 2020 16:45 IST

कोरोना वायरस से उबरने वाले खिलाड़ियों को हालांकि कुछ और समय पृथकवास में बिताना पड़ेगा जिसके बाद वे टीम के साथ जुड़ पाएंगे। फिलहाल शिविर के लिए बेंगलुरू में 33 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ी मौजूद हैं...

Open in App

कप्तान मनप्रीत सिंह सहित भारतीय पुरुष हॉकी टीम के छह खिलाड़ी कोविड-19 से उबर गए हैं और सोमवार शाम उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि मनप्रीत, डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह, वरूण कुमार, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और स्ट्राइकर मनदीप सिंह दो बार कोरोना वायरस नेगेटिव पाए गए और उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य काम कर रहे हैं। इन लोगों का 10 और 12 अगस्त को परीक्षण किया गया। सूत्र ने बताया, ‘‘सभी हॉकी खिलाड़ी कोविड-19 से पूरी तरह उबर गए हैं और आज शाम उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।’’

मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे लेकिन खून में ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) उन्हें सबसे पहले बेंगलुरू में एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में मनप्रीत और चार अन्य खिलाड़ियों को भी एहतियाती कदम के तौर पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए ट्रेनिंग शिविर बेंगलुरू में बुधवार से शुरू होगा।

राष्ट्रीय शिविर के 30 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, ‘‘लेकिन राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उबर चुके खिलाड़ियों को साइ परिसर के अंदर एक हफ्ते से 10 दिन तक और पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद वे अभ्यास शुरू कर सकते हैं।’’ यहां पहुंचने पर साइ के अनिवार्य कोरोना वायरस परीक्षण में सभी महिला खिलाड़ी नेगेटिव पाई गई थीं।

टॅग्स :हॉकी इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...