लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेगी रानी रामपाल, जानें पूरी टीम

By भाषा | Updated: January 14, 2020 15:54 IST

दौरे पर पहला मैच 25 जनवरी को न्यूजीलैंड की युवा टीम से खेलना है। इसके बाद 27 और 29 जनवरी को न्यूजीलैंड टीम से मुकाबले होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरानी रामपाल 25 जनवरी से आकलैंड से शुरू हो रहे भारतीय महिला हॉकी टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी।हॉकी इंडिया ने मंगलवार को टीम की घोषणा करते हुए बताया कि गोलकीपर सविता भारतीय टीम की उपकप्तान होगी।

स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल 25 जनवरी से आकलैंड से शुरू हो रहे भारतीय महिला हॉकी टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को टीम की घोषणा की। गोलकीपर सविता भारतीय टीम की उपकप्तान होगी।

दौरे पर पहला मैच 25 जनवरी को न्यूजीलैंड की युवा टीम से खेलना है। इसके बाद 27 और 29 जनवरी को न्यूजीलैंड टीम से मुकाबले होंगे। भारतीय टीम चार फरवरी को ब्रिटेन से भी खेलेगी। वहीं दौरे का आखिरी मैच पांच फरवरी को न्यूजीलैंड से खेलना है।

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘मैं इस दौरे का इस्तेमाल टीम के भीतर अधिक प्रतिस्पर्धा पैदा करने के लिए करूंगा। हम 20 खिलाड़ियों को लेकर जा रहे हैं, लेकिन कुछ मैचों में 16 खिलाड़ियो को ही उतारेंगे, क्योंकि ओलंपिक में 16 सदस्यीय टीम ही होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’’

टीम :रानी रामपाल (कप्तान), सविता , रजनी ई, दीप ग्रेस इक्का, गुरजीत कौर, रीना खोकहार, सलीमा टेटे, सुशीला चानू, निशा, नमिता टोप्पो, उदिता, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा, सोनिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर ।

टॅग्स :रानी रामपालहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...