लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी: दक्षिण कोरिया के खिलाफ आखिरी मैच ड्रा, भारत ने जीती सीरीज

By IANS | Updated: March 11, 2018 20:12 IST

भारत ने दक्षिण कोरिया को सीरीज में 3-1 से हराया। यह पिछले साल एशिया कप के बाद भारतीय महिला टीम का पहला टूर्नामेंट था।

Open in App

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को दक्षिण कोरिया की टीम के साथ खेले गए अंतिम ड्रॉ मैच के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम का दक्षिण कोरिया टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। यह पिछले साल एशिया कप के बाद भारतीय महिला टीम का पहला टूर्नामेंट था।

ऐसे में इस टूर्नामेंट में जीत के साथ उसने संकेत दे दिया है कि 2018 उसके लिए अहम है और इसमें वह ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर सकती है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि यह साल टीम के लिए बेहद अहम है। इस साल राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होंगे। 

कोच हरेंद्र ने कोरियाई दौरे की अहमियत भी बताई थी, क्योंकि इस साल दक्षिण कोरिया में ही मई में पांचवें महिला एशियाई चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा। ऐसे में कोच हरेंद्र के अनुसार, इस दौरे से टीम को कोरिया में उसकी परिस्थितियों से भलीभांति परिचित होने में बहुत मदद मिलेगी। 

भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज को जीत कर यह साबित कर दिया है कि वह अन्य महत्वपूर्ण टीमों में खिताबी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी और साथ ही अन्य टीमों के लिए खिताब तक पहुंचने का संघर्ष और भी मुश्किल करेगी। हरेंद्र भारतीय महिला हॉकी टीम को 'मॉर्डन हॉकी' के शीर्ष स्तर तक पहुंचाना चाहते हैं और तभी उन्हें पूरी तरह से संतुष्टि मिलेगी। ऐसे में उनके लिए अच्छी रैंकिंग नहीं, बल्कि टीम का अच्छा प्रदर्शन मायने रखना है। 

कोच हरेंद्र का मानना है कि अगर टीम अच्छा खेलेगी, तो विश्व रैंकिंग में सुधार अपने आप ही होगा।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...