लाइव न्यूज़ :

मैं भावविभोर हूं: खेल रत्न नामांकन मिलने पर महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल

By भाषा | Published: June 03, 2020 2:41 PM

Rani Rampal: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि खेल रत्न के लिए नामित होने से उन्हें और बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी

Open in App
ठळक मुद्देखेल रत्न के लिए राना रामपाल, जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिये वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह का नाम भेजा गया है रानी की कप्तानी में भारत ने 2017 महिला एशिया कप और 2018 एशियन गेम्स में सिल्वर हासिल किया

बेंगलुरु: हॉकी इंडिया द्वारा राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार नामांकन पाने से भावविभोर महिला हॉकी कप्तान रानी ने बुधवार को कहा कि इससे उसे देश के लिये और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। हॉकी इंडिया ने खेलरत्न के लिये रानी जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिये वंदना कटारिया, मोनिका और हरमनप्रीत सिंह के नाम की अनुशंसा की है।

पद्मश्री सम्मान पा चुकी रानी ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मैं भावविभोर हूं कि हॉकी इंडिया ने सर्वोच्च पुरस्कार के लिये मेरा नाम भेजा। उनके लगातार समर्थन से टीम को और मुझे अच्छे प्रदर्शन में मदद मिली है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं वंदना और मोनिका को बधाई देती हूं जो अर्जुन पुरस्कार की हकदार हैं। महिला टीम से दो खिलाड़ियों को नामांकन मिलना इस बात का सबूत है कि टीम सही दिशा में बढ़ रही है। इससे हमें आगे और अच्छा खेलने की प्रेरणा मिलेगी।’’

रानी के गोल की मदद से भारत ने किया था टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई

देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिये एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 के बीच का प्रदर्शन आधार रहेग। इस दौरान रानी की कप्तानी में भारत ने 2017 में महिला एशिया कप जीता और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने एफआईएच ओलंपिक क्वॉलीफायर 2019 में भारत के लिये विजयी गोल करके टोक्यो ओलंपिक क्वॉलीफिकेशन दिलाया था।

रानी की कप्तानी में भारत एफआईएच रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंचा। विश्व खेल एथलीट का पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय रानी को 2016 में अर्जुन और 2020 में पद्मश्री मिल चुका है। रानी ने कहा कि उनके लिये निर्णायक मोड़ टीम का ओलंपिक खेलना था।

उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि रियो ओलंपिक निर्णायक मोड़ था। हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और हमें पता था कि विश्व या एशियाई स्तर पर अच्छा खेलने के लिये काफी मेहनत करनी होगी।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम सभी ने सिर्फ एक लक्ष्य बना रखा था कि हमे विजेता टीम बनना है, छिपे रुस्तम नहीं।’’ रानी ने कोच शोर्ड मारिने को टीम में आत्मविश्वास भरने का श्रेय देते हुए कहा ,‘‘ हमारे पास शानदार सहयोगी स्टाफ है। कोच शोर्ड मारिने हमें हमेशा दिल की बात कहने और साहसी बनने के लिये प्रेरित करते हैं। सहयोगी स्टाफ को काफी श्रेय जाता है।’’ 

टॅग्स :रानी रामपालराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलArjuna Award: शमी सहित 16 अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार, देखें वीडियो

अन्य खेलAsian Games 2023: 2018 में पहचम लहराया, इस बार नहीं दिखेंगे, गोल्ड के दावेदार विनेश, दहिया, रामपाल, पंघाल, सौरभ, हिमा दास और दीपिका कुमारी बाहर

अन्य खेलIndia-South Africa Hockey Series: नेशंस कप चैंपियन भारतीय टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जलवा, दक्षिण अफ्रीका को 7-0 से रौंदा, सीरीज में 2-0 से आगे

अन्य खेलIndia-South Africa Hockey Series: टीम इंडिया ने पहले मैच में किया धमाका, दक्षिण अफ्रीका को 5- 1 से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

अन्य खेलNational Sports Awards 2022: शरत कमल को मेजर ध्यानचंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, रोहित शर्मा के कोच को भी अवार्ड, यहां देखें विजेताओं की सूची

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...