लाइव न्यूज़ :

कोरिया दौरे पर 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी रानी रामपाल, देखें टीम में किसे मिला मौका

By भाषा | Updated: May 10, 2019 20:20 IST

हॉकी इंडिया ने 20 मई से कोरिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिये शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जिसमें स्ट्राइकर रानी रामपाल कप्तान होंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मई।हॉकी इंडिया ने 20 मई से कोरिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिये शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जिसमें स्ट्राइकर रानी रामपाल कप्तान होंगी। मुख्य कोच सोर्ड मारिने के मार्गदर्शन वाली टीम में गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी। रानी चोटिल होने के कारण मलेशियाई दौरे पर नहीं खेल सकी थीं।

ये मैच जापान के हिरोशिमा में 15 से 23 जून तक चलने वाले एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स की तैयारियों के मद्दनजर भारतीय टीम के लिये मददगार साबित होंगे। साल के शुरू में भारतीय टीम ने स्पेन और आयरलैंड के दौरे किये थे। भारत ने दो मैच जीते, तीन ड्रॉ कराये जबकि एक में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।

टीम ने मलेशिया का दौरा भी किया था जिसमें उन्होंने 4-0 से जीत हासिल की थी। सविता और रजनी इतिमारपू कोरियाई दौरे में तीन मैचों में गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी जबकि चोटिल होने के कारण मलेशिया दौरे में नहीं जा पायी गुरजीत कौर वापसी करेंगी।

कोच मारिने ने कहा, ‘‘मैं रानी और गुरजीत कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ियां के टीम में वापसी से खुश हूं। मुझे इस बात से खुशी है कि वे इन मैचों में खेलने के लिये पूरी तरह से फिट हैं। यह दौरा एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 की तैयारियों के लिये अहम होगा।’’

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : सविता, रजनी इतिमारपू

डिफेंडर : सलीमा टेटे, सुनीता लकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, करिश्मा यादव, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखराम्बाम

मिडफील्डर : मोनिका, नवजौत कौर, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज

फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, ज्योति और नवनीत कौर।

टॅग्स :रानी रामपालहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...