लाइव न्यूज़ :

हॉकी: गुरजीत कौर ने आखिरी मिनट में दागा गोल, भारतीय महिला टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया

By भाषा | Updated: September 28, 2019 12:12 IST

India women Hockey beat Great Britain: गुरजीत कौर के आखिरी मिनटों में दागे गए गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को दी मात

Open in App

मारलो (ब्रिटेन), 28 सितंबर: गुरजीत कौर के अंतिम मिनट में किये गये गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती रोमांचक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शर्मिला देवी और गुरजीत के गोल से जीत हासिल की।

पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन कामयाब नहीं हुए। दूसरे क्वॉर्टर में भारत ने मैच में दबदबा बनाते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर मैडी हिंच ने इनका शानदार बचाव किया।

ग्रेट ब्रिटन ने एक बेहतरीन मौके का फायदा उठाने का प्रयास किया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए इसे रोक लिया जिससे पहला हाफ गोल रहित रहा।

अंतिम क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में ग्रेट ब्रिटेन की एमिली डेनफ्रोड ने मौके का फायदा उठाते हुए 46वें मिनट में अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। पिछड़ने के बावजूद भारत ने दबाव बढ़ाया और जल्द ही उसे इसका फल मिला।

शर्मिला की बदौलत भारत ने 1-1 से बराबरी हासिल की। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा था और मैच खत्म होने में 48 सेकेंड बचे थे कि भारत ने शार्ट कॉर्नर हासिल किया और गुरजीत ने इसे गोल में तब्दील कर जीत दिलायी। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जायेगा। 

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...