लाइव न्यूज़ :

नई पोशान में दिखेंगे भारतीयी हॉकी खिलाड़ी, हॉकी इंडिया ने लॉन्च की नई जर्सी

By भाषा | Updated: June 1, 2019 21:39 IST

हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम की नई आधिकारिक पोशाक जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरुष टीम छह जून से शुरू हो रहे एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स में इस नए पोशाक में दिखेगी।महिला टीम 15 जून से जापान के हिरोशिमा में शुरू हो रहे एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स में नई पोशाक में नजर आएगी।

भुवनेश्वर, एक जून। हॉकी इंडिया ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम की नई आधिकारिक पोशाक जारी की। भारतीय पुरुष टीम छह जून से शुरू हो रहे एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स में इस नए पोशाक में दिखेगी। महिला टीम 15 जून से जापान के हिरोशिमा में शुरू हो रहे एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स में नई पोशाक में नजर आएगी।

टीम की नई पोशाक को आधिकारिक पोशाक साझेदार शिव नरेश ने तैयार किया है जो गहरे नीले रंग का है। इसमें बांह और गर्दन के पिछले हिस्से में भारतीय तिरंगे का प्रिंट है। इसे ऐसे कपड़े से तैयार किया गया है जिसमें खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं हो।

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘ हमें भारतीय टीम की पोशाक पहन कर काफी गर्व महसूस होता है और कई युवा खिलाड़ी इस पोशाक को पहनने के लिए पूरे साल मेहनत करते हैं। आधिकारिक पोशाक हर खिलाड़ी के लिए खास होती है और हम एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स से पहले नए लुक, नई डिजाइन की पोशाक पाकर रोमांचित है।’’

महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने भी नई जर्सी पर खुशी जताते हुए कहा, ‘‘हमें नई पोशाक काफी पसंद आई। हमें अभ्यास किट भी मिला है और हम काफी रोमांचित है। यह रंग काफी गहरा और जीवंत है। मुझे लगता है हम जैसा आक्रामक खेल खेलते है वह इसे दर्शाता है।’’

टॅग्स :हॉकी इंडियारानी रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...