लाइव न्यूज़ :

'पीएम केयर फंड' को लेकर हॉकी इंडिया ने कर दिया कुछ ऐसा, जो शायद ही किसी ने किया हो

By भाषा | Updated: April 4, 2020 15:23 IST

पूरे देश से खिलाड़ियों का योगदान जारी रहा जिसमें शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने भी सात लाख रुपये पीएम केयर्स कोष में दिये।

Open in App

हॉकी इंडिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 75 लाख रुपये और दान में दिये जिससे देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये उसका कुल योगदान एक करोड़ रुपये का हो गया। हॉकी इंडिया ने इससे पहले एक अप्रैल को 25 लाख रुपये दान में दिये थे।

हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने 75 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने का फैसला किया। हॉकी इंडिया अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, ‘‘इस संकट को देखते हुए यह समय की जरूरत है और भारत सरकार के साथ एकजुट होने का समय है जो कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये सबकुछ कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इतने वर्षों में देशवासियों का काफी समर्थन मिला है जिन्होंने हमें विभिन्न चुनौतियों के दौर में प्रेरित करना जारी रखा। अब समय भारत वासियों को वापस देने का है जिसके लिये हम जितना कर सकते हैं, कर रहे हैं।’’

हॉकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह भी मुश्ताक के विचारों से सहमत थे। उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया हमेशा जरूरत के समय में मदद करने पर भरोसा रखता है और मुझे गर्व है कि कार्यकारी बोर्ड ने मिलकर एक करोड़ रुपये प्रधानमंत्री केयर्स कोष में देने का फैसला किया।’’

पूरे देश से खिलाड़ियों का योगदान जारी रहा जिसमें शीर्ष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने सात लाख रुपये पीएम केयर्स कोष में दिये। लाहिड़ी ने ट्वीट किया, ‘‘इस मुश्किल के समय में मैं अपने प्रशंसकों से योगदान करने का आग्रह करूंगा। मैंने पीएम केयर्स कोष में सात लाख रुपये का दान दिया है और साथ ही जोमैटो फीडिंग इंडिया अभियान में भी 100 परिवारों की मदद कर रहा हूं।’’ भारत में अभी तक कोविड-19 से 3,000 के करीब लोग संक्रमित हैं जबकि 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियामोदीमोदी सरकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...