लाइव न्यूज़ :

हॉकी: मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह का बयान, 'लगता था भारतीय टीम में कभी वापसी नहीं कर सकूंगा'

By भाषा | Updated: January 15, 2020 16:12 IST

Chinglensana Singh: मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह ने कहा है कि एक समय उन्हें लगता था कि वह चोट की वजह से वापसी नहीं कर पाएंगे

Open in App
ठळक मुद्देचिंगलेनसाना भारत के लिये आखिरी बार वर्ल्ड कप 2018 में खेले थेचिंगलेनसाना ने कहा, 'टीम में लौटकर मैं बहुत खुश हूं'

भुवनेश्वर: टखने की चोट के कारण पिछले एक साल से भारतीय हॉकी टीम से बाहर मिडफील्डर चिंगलेनसाना सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्हें वापसी की संभावना नहीं दिख रही थी। मणिपुर के इस खिलाड़ी को नौवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान दाहिने टखने में चोट लगी थी।

आखिरी बार पुरुष विश्व कप 2018 में भारत के लिये खेलने वाले चिंगलेनसाना ने कहा,‘‘ यह मेरे लिये कठिन दौर था। मैं अपने शरीर के निचले हिस्से का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था जिससे पांच छह किलो वजन बढ़ गया। मुझे नहीं लगता था कि अब भारतीय टीम में वापसी कर सकूंगा।’’

एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत के लिये खेलने जा रहे इस खिलाड़ी ने कहा,‘‘मैंने आठ महीने हॉकी नहीं खेली लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी। इस दौरान मैने अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान बनाये रखा और हमारे वैज्ञानिक सलाहकार राबिन अर्केल के दिये कार्यक्रम का अनुसरण किया। ’’

उन्होंने कहा,‘‘अपना वजन संतुलित रखने के लिये मैने चावल खाना पूरी तरह से छोड़ दिया था।’’

उन्होंने कहा,‘‘ टीम में लौटकर मैं बहुत खुश हूं और अपनी ओर से सौ फीसदी देने की कोशिश करूंगा । भारत के पास खिलाड़ियों का बड़ा पूल है और सभी को टीम में अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। मैं इसे नयी शुरुआत के रूप में देख रहा हूं।’’ भारत को 18 और 19 जनवरी को नीदरलैंड से खेलना है। 

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...