लाइव न्यूज़ :

हॉकी रैकिंग: टॉप-5 में पहुंची भारतीय पुरुष टीम, महिला टीम की रैकिंग में भी हुआ सुधार

By भाषा | Updated: August 7, 2018 19:36 IST

क्वॉर्टर फाइनल में आयरलैंड से हारी भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले दसवें पायदान पर थी। अब 1138 अंक के साथ वह नौवें स्थान पर है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्त: चैम्पियंस ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हाकी टीम मंगलवार को जारी एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है तो वहीं महिलाओं की टीम भी एक स्थान का सुधार कर नौवें पायदान पर आ गयी है। 

भारतीय पुरूष टीम पिछले महीने नीदरलैंड में खेली गयी चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया से हार गयी थी। शीर्ष दस रैंकिंग में शामिल टीमों में सिर्फ भारतीय टीम ही अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रही है। भारत के अब 1484 अंक है जो 2012 के ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी, इंग्लैंड और स्पेन जैसी टीमों से अधिक हैं। 

विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 1906 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है। ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना (1883) दूसरे, बेल्जियम (1709) तीसरे और नीदरलैंड (1654) भारत से ऊपर है जबकि शीर्ष दस में जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, न्यूजीलैंड और आयरलैंड भी शामिल है।

भारतीय टीम अब एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। मलेशिया 12वें स्थान के साथ रैंकिग में दूसरी सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीम है जिसके बाद पाकिस्तान और कोरिया का स्थान है। लंदन में पिछले सप्ताह हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हाकी टीम एफआईएच ताजा रैंकिंग में एक पायदान चढकर नौवें स्थान पर पहुंच गई है। 

क्वॉर्टर फाइनल में आयरलैंड से हारी भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले दसवें पायदान पर थी। अब 1138 अंक के साथ वह नौवें स्थान पर है। विश्व कप विजेता नीदरलैंड शीर्ष पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड भी दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया दो पायदान चढकर तीसरे और अर्जेंटीना एक पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है।  भारतीय महिला टीम भी एशियाई देशों में सर्वोच्च रैंकिंग की टीम है। भारत के बाद कोरिया (10वें) चीन (11वें) और जापान (14वें) स्थान पर हैं। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...