लाइव न्यूज़ :

चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे चरण में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत

By IANS | Updated: January 23, 2018 16:23 IST

भारत की पुरुष हॉकी टीम 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट के दूसरे चरण का आगाज मेजबान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।

Open in App

भारत की पुरुष हॉकी टीम 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट के दूसरे चरण का आगाज मेजबान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच का यह मैच गालाघेर हॉकी स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। 

इस टूर्नामेंट के पहले चरण में भारतीय टीम ने पहले मैच में जापान को 6-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद उसे बेल्जियम के खिलाफ दूसरे मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। 

टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया था, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ पहले चरण के फाइनल मैच में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। 

भारतीय टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा कि एक टीम के तौर पर हमने मैच दर मैच विकास किया। टीम में शामिल चार युवा खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण के साथ गोल भी दागे। इस प्रदर्शन के दम पर आखिरी मैच में हम बेल्जियम जैसी ओलम्पिक पदक विजेता टीम को हराने के काफी करीब थे। इससे टीम के आत्मविश्वास में भी बढ़ावा हुआ।

बेल्जियम टीम के बारे में मरेन ने कहा कि आपको इस बात को समझना चाहिए कि बेल्जियम अपनी पूरी टीम के साथ यहां आई है। वे विश्व की बेहतरीन टीमों में से एक हैं। युवाओं ने वर्ल्ड नम्बर-3 टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रकार के चुनौतीपूर्ण मैचों के साथ ही टीम को और मजबूत होने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :हॉकीहॉकी इंडियाभारतीय हॉकी टीम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...