लाइव न्यूज़ :

चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने बेल्जियम से लिया हार का बदला, 5-4 से दी मात

By IANS | Updated: January 25, 2018 14:54 IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम के खिलाफ जीत हासिल कर अपना बदला पूरा किया।

Open in App

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को बेल्जियम के खिलाफ जीत हासिल कर अपना बदला पूरा किया। भारत को इस टूर्नामेंट के पहले चरण के फाइनल में बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब भारतीय टीम ने गुरुवार को रोमांचक मैच में बेल्जियम को 5-4 से हराया। 

भारतीय टीम ने मैच की अच्छी शुरुआत की। चौथे मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दी। इस बढ़त को टीम ने पहले क्वार्टर की समाप्ति तक बनाए रखा। इसके बाद, जॉन-जॉन डोहमेन ने गोल कर बेल्जियम का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस बराबरी के साथ ही दूसरा क्वार्टर समाप्त हो गया। 

दोनों टीमों के बीच तीसरा और चौथे क्वार्टर का मैच रोमांचक रहा। फेलिक्स डेनायार ने 37वें मिनट में बेल्जियम के लिए गोल कर उसे 2-1 से बढ़त दी, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। 42वें मिनट में रुपिंदर ने टीम के लिए दूसरा गोल कर इस स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। एलेक्जेंडर हैंड्रिक्स ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के अंतिम मिनट में गोल कर बेल्जियम को 3-2 की बढ़त दे दी। 

भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में अच्छी वापसी की। हरमनप्रीत सिंह ने 46वें मिनट में ही गोल कर एक बार फिर स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया। इसके बाद, ललित उपाध्याय ने 53वें मिनट में एक और गोल कर भारतीय टीम का स्कोर 4-3 किया। 

टॉम बून ने 56वें मिनट में बेल्जियम के लिए गोल किया और एक बार फिर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। यहां युवा खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह ने मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम दो मिनट में शानदार गोल करते हुए भारतीय टीम को बेल्जियम के खिलाफ 5-4 से जीत हासिल की। 

टॅग्स :हॉकीहॉकी इंडियाभारतीय हॉकी टीम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...