लाइव न्यूज़ :

FIH Ranking: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांचवें स्थान पर बरकरार, महिला टीम को एक स्थान का हुआ फायदा

By भाषा | Updated: September 9, 2019 08:17 IST

महिला रैंकिंग में नीदरलैंड शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर बरकार है। अर्जेन्टीना तीसरे नंबर पर है। भारतीय महिला टीम एक स्थान के फायदे से नौवें पायदान पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरुष हॉकी टीम नवीनतम एफआईएच रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार है।महिला टीम एक स्थान के फायदे से एफआईएच रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 9 सितंबर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को जारी नवीनतम एफआईएच रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार है, जबकि महिला टीम एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गई है। ओसियाना कप की समाप्ति के बाद नवीनतम रैंकिंग जारी की गई।

ओसियाना कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत से शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे स्थान पर चल रहे, बेल्जियम पर बढ़त बरकरार रखी है, लेकिन यह सिर्फ दो अंक की रह गई है। ऑस्ट्रेलिया के 2350 अंक हैं। यूरोपीय चैंपियनशिप का कांस्य पदक विजेता नीदरलैंड (2155) तीसरे स्थान पर बरकार हैं, जबकि अर्जेन्टीना 1988 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

पांचवें स्थान पर बरकरार भारत के 1823 अंक हैं, जबकि जर्मनी 1770 अंक के साथ छठे स्थान पर है। इंग्लैंड के 1679 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है। यूरोपीय चैंपियनशिप का रजत पदक विजेता स्पेन (1510) एक स्थान के फायदे से आठवें पायदान पर है, जबकि न्यूजीलैंड (1459) एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गया है।

कनाडा 1325 अंक के साथ 10वें पायदान पर है। महिला रैंकिंग में नीदरलैंड शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर बरकार है। अर्जेन्टीना तीसरे नंबर पर है। भारतीय महिला टीम एक स्थान के फायदे से नौवें पायदान पर पहुंच गई है।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...