लाइव न्यूज़ :

एफआईएच प्रो लीग का स्थगन 17 मई तक बढ़ा, भारतीय टीम के मैच होंगे प्रभावित

By भाषा | Updated: March 19, 2020 19:06 IST

भारतीय पुरुष टीम को 25 और 26 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ बर्लिन में दो मैच खेलने थे जबकि इसके बाद उसने लंदन दो और तीन मई को ग्रेट ब्रिटेन का सामना करना था।

Open in App

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कोविड-19 महामारी के कारण प्रो लीग के सभी मैचों को अब 17 मई तक स्थगित कर दिया है। इनमें भारत के मैच भी शामिल हैं। एफआईएच ने पिछले शनिवार को प्रो लीग के सभी मैचों को 15 अप्रैल तक स्थगित किया था।

विश्व हॉकी की सर्वोच्च खेल संस्था ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 प्रकोप के ताजा घटनाक्रम के आधार पर और विश्व भर संबंधित सार्वजनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया के आधार पर एफआईएच ने सभी भागीदार राष्ट्रीय महासंघ के समर्थन से एफआईएच हाकी प्रो लीग को स्थगित करने की समयसीमा 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया।’’

भारतीय पुरुष टीम को 25 और 26 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ बर्लिन में दो मैच खेलने थे जबकि इसके बाद उसने लंदन दो और तीन मई को ग्रेट ब्रिटेन का सामना करना था। भारत को इसके बाद 23 और 24 मई को न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है और फिर उसे पांच और छह जून को अर्जेंटीना से भिड़ने के लिये टुकुमान जाना है।

भारत का एफआईएच प्रो लीग में आखिरी मुकाबला स्पेन से होगा, जिससे उसे वेलेंसिया में 13 और 14 जून को खेलना है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया अपने आगामी मैचों के लिये यूरोप का दौरा नहीं करने का पहले ही फैसला कर चुके हैं।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...