लाइव न्यूज़ :

हॉकी कोच बावा ने कहा, उम्मीद से पहले मिल गया द्रोणाचार्य पुरस्कार

By भाषा | Published: August 23, 2019 12:30 AM

बावा ने स्वीकार किया कि वह काफी बड़े खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन अपने मूल मंत्रों पर चलते हुए जमीनी स्तर पर सफल कोच बने। इस कोच का हालांकि मानना है कि उन्हें पुरस्कार जल्दी मिल गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई हॉकी में ‘बावा’ के नाम से मशहूर 69 बरस के पटेल ने कहा कि वह उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए मेंटर की तरह हैं।कोच के रूप में तीन दशक के करियर के दौरान बावा ने कई बड़े खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाए हैं।

मुंबई, 22 अगस्त। जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुने गए हॉकी कोच मर्जबान पटेल ने कहा कि उन्होंने इस सम्मान की उम्मीद की थी, लेकिन उन्होंने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी उन्हें यह मिल जाएगा। मुंबई हॉकी में ‘बावा’ के नाम से मशहूर 69 बरस के पटेल ने कहा कि वह उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए मेंटर की तरह हैं।

कोच के रूप में तीन दशक के करियर के दौरान बावा ने ओलंपियन एड्रियन डिसूजा, हाफ बैक वीरेन रासक्विन्हा के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के देवेंद्र और युवराज वाल्मिकी जैसे खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाए।

बावा ने कहा, ‘‘कोचिंग सिर्फ कोचिंग देना नहीं है। कोचिंग से अधिक जबान (संवाद के संदर्भ में) की जरूरत होती है कि आप लड़कों और उनके माता-पिता को कैसे प्रेरित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लड़के आगे आ रहे हैं उनके माता-पिता उनका आधार हैं। आपको अपने बच्चों की तरह उन्हें देखना होता है। आपको उनसे पूछना होता है कि अभ्यास के लिए क्यों नहीं आए।’’

बावा ने कहा, ‘‘आपको माता-पिता से पूछना होगा कि वे कहां गए थे। एक कोच में इस तरह का अनुशासन होना चाहिए।’’ बावा ने स्वीकार किया कि वह काफी बड़े खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन अपने मूल मंत्रों पर चलते हुए जमीनी स्तर पर सफल कोच बने। इस कोच का हालांकि मानना है कि उन्हें पुरस्कार जल्दी मिल गया।

उन्होंने कहा, ‘‘द्रोणाचार्य पुरस्कार सोने पर सुहागा की तरह है। लेकिन मुझे काफी पुरस्कार मिले हैं इसलिए यह मेरे लिए हैरानी भरा नहीं है क्योंकि किसी ना किसी दिन मुझे यह मिलता।’’ बावा ने कहा, ‘‘पात्रता नियम कड़े हैं इसलिए आज या कल यह मिलना था लेकिन यह उम्मीद से पहले मिल गया। यह काफी बड़ा लम्हा है।’’

टॅग्स :द्रोणाचार्य पुरस्कारराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलArjuna Award: शमी सहित 16 अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार, देखें वीडियो

अन्य खेलNational Sports Awards 2022: शरत कमल को मेजर ध्यानचंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, रोहित शर्मा के कोच को भी अवार्ड, यहां देखें विजेताओं की सूची

भारतराजीव गांधी का अपमान किए बिना भी, मेजर ध्यानचंद को सम्मानित कर सकती थी केन्द्र सरकार : शिवसेना

भारतजनता की इच्छा का सम्मान करते हुए राजीव गंधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यान चंद खेल रत्न रखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतRajiv Gandhi नहीं, अब Major Dhyan Chand Khel Ratna Award होगा नाम, PM Modi का बड़ा फैसला!

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...