लाइव न्यूज़ :

CWG 2018 हॉकी: भारत ने आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को हराया, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला

By सुमित राय | Updated: April 11, 2018 17:54 IST

भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है और अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पूल-ए की दूसरे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 11 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के आखिरी लीग मुकाबले में इंग्लैंड को 4-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है और अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला पूल-ए की दूसरे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा। जबकि भारत से हार के बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

आखिरी लीग मुकाबले में दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ और पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। दूसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने 17वें मिनट में अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए गोल कर बढ़त हासिल की। डेविड कोनडोन ने मार्क ग्लेनहोर्ने की ओर से मिले पास को भारत के नेट तक पहुंचाया और टीम 1-0 की बढ़त दी।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान मनप्रीत ने अपनी टीम को वापसी दिलाई और 33वें मिनट में मनप्रीत ने मंदीप से मिले पास को इंग्लैंड के नेट पर पहुंचाया और 1-1 से बराबरी करवाई। चौथे क्वार्टर में भारतीय को 51वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुआ, जिसे रुपिंदर पाल सिंह ने भुनाते हुए गोल किया और टीम को 2-1 की बढ़त दे दी।

अगले ही मिनट में इंग्लैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इंग्लैंड के लिए लियाम एंसेल ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले अवसर को गोल में तब्दील किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। अंतिम क्वार्टर के दौरान 56वें मिनट में इंग्लैंड ने एक बार फिर पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और सैम वार्ड ने गोल कर अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दे दी।

एक समय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन 58वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाकर वरुण ने गोल किया और स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया। अंतिम बचे सेकेंड में मंदीप ने 59वें मिनट में शानदार फील्ड गोल करते हुए भारत को 4-3 से जीत दिलाई।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सहॉकी इंडियाभारतीय हॉकी टीम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...