लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, ब्रॉन्ज के लिए इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

By सुमित राय | Updated: April 12, 2018 18:38 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल मैच में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 12 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल मैच में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल के लिए इंग्लैंड से सामना होगा। वहीं फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा।

भारतीय महिला टीम ने पूरे मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया टीम को खिलाफ अच्छा खेल दिखाया और मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी। हालांकि भारतीय महिला टीम ने कई मौके गंवाए और भारतीय महिलाए गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया।

पहले क्वार्टर से ही दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कड़ा संघर्ष देखा गया। शुरुआती समय में ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोलकीपर सविता ने दोनों ही कोशिशों पर पानी फेर दिया। ऑस्ट्रेलिया की गोल की हर कोशिश को भारत के डिफेंस ने नाकाम किया।

इसके बाद दूसरे दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के अगले मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया की जेन क्लेक्स्टन ने सीधी गेंद भारतीय टीम के नेट पर मारने के लिए हिट की, लेकिन सविता ने शानदार डाइव मारते हुए अपने पैर से रास्ता रोकते हुए गेंद को नेट तक नहीं पहुंचने दिया। हालांकि भारतीय टीम भी कोई गोल नहीं कर पाई और दूसरा क्वार्टर भी बिना किसी गोल के समाप्त हुआ।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के तीसरे ही मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारतीय टीम के डिफेंस ने इस अवसर को असफल कर दिया। मैच के 36वें मिनट में ग्रेस स्टेवर्ट ने सीधा शॉट मारते हुए गोल कर दिया और अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

चौथे क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने कई गलतियां की और लगाता मिली तीन पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में असमर्थ रही। मैच के अंतिम मिनट में भी भारतीय टीम गेंद को ऑस्ट्रेलिया डी तक पहुंचाने में कामयाब रहीं, लेकिन गेंद को ऑस्ट्रेलियाई नेट तक नहीं पहुंचा पाईं।

कॉमनवेल्थ गेम्स की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...