लाइव न्यूज़ :

भारत की ओलंपिक तैयारियों को लगा करारा झटका, इस अहम सदस्य ने छोड़ा साथ

By भाषा | Updated: September 22, 2020 20:46 IST

विश्लेषणात्मक कोच क्रिस सिरीलो पिछले ढाई साल से भारतीय टीम के साथ थे...

Open in App

भारतीय पुरुष हाकी टीम को अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले करारा झटका लगा है क्योंकि उसके विश्लेषणात्मक कोच क्रिस सिरीलो ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपना पद छोड़ दिया है। इससे कुछ दिन पहले डेविड जॉन ने हाई परफोरमेन्स निदेशक पद से त्यागपत्र दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर ड्रैग फ्लिकर तथा ओलंपिक कांस्य और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे 34 वर्षीय सिरीलो ने सप्ताहांत में विक्टोरिया में अपने आवास से त्यागपत्र भेज दिया था। सिरीलो कोविड-19 महामारी के बीच जून में आस्ट्रेलिया लौट गये थे। तब राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को भी एक महीने का विश्राम दिया गया था।

बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में राष्ट्रीय शिविर को शुरू हुए डेढ़ महीना हो गया है लेकिन सिरीलो अब तक नहीं लौटे थे और अब पता चला है कि इस ऑस्ट्रेलियाई ने स्वास्थ्य कारणों से भारतीय हॉकी के साथ अपना नाता बीच में ही तोड़ दिया है। खिलाड़ी के करीबी सूत्रों के अनुसार वह त्वचा संबंधी रोग से परेशान हैं और जो उनके त्यागपत्र का कारण है।

इस घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार, ‘‘क्रिस ने भारतीय पुरुष हॉकी के विश्लेषणात्मक कोच पद से त्यागपत्र दे दिया है। वह जून में आस्ट्रेलिया गये थे और उन्हें पिछले महीने राष्ट्रीय शिविर से जुड़ना था लेकिन वह पहले वीसा संबंधी और बाद में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण स्वदेश में ही रहे।’’

भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी पुष्टि की कि सिरीलो ने त्यागपत्र दे दिया है लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। साइ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘साइ को अभी उनका त्यागपत्र मिला है और वह प्रक्रिया में है।’’

कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक के एक साल के लिये स्थगित होने के कारण साइ ने उनका कार्यकाल एक साल के लिये बढ़ा दिया था। हॉकी इंडिया के सहयोगी स्टॉफ के जुड़े सिरीलो तीसरे आस्ट्रेलियाई हैं जिन्होंने अपना पद छोड़ा है। उनसे पहले हाई परफोरमेन्स निदेशक जॉन और पुरुष टीम के फिजियो डेविड मैकडोनाल्ड ने पिछले महीने त्यागपत्र दे दिया था।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...