लाइव न्यूज़ :

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत, नीदरलैंड से मुकाबला आज

By भाषा | Updated: June 30, 2018 00:33 IST

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में पहुंचने के लिए मेजबान नीदरलैंड के साथ अपने आखिरी राउंड रोबिन मैच में कम से कम ड्रॉ खेलना होगा।

Open in App

ब्रेडा (नीदरलैंड), 30 जून। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में पहुंचने के लिए मेजबान नीदरलैंड के साथ अपने आखिरी राउंड रोबिन मैच में कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। आठ बार के ओलंपिक विजेता भारत मुकाबला जीतने या ड्रॉ करने में सफल रहा तो लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगा।

भारत इस समय दो जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। गत विजेता एवं विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया 10 अंकों के साथ शीर्ष पर है और पहली ही रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बना चुका है। छह देशों के टूर्नामेंट के नियमों के तहत राउंड रोबिन चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं।

वहीं भारत के उलट नीदरलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला जीतना ही होगा। एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेगा। हालांकि मैच का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच चुका है और अर्जेंटीना फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। (खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

इससे पहले भारत ने राउंड रोबिन मैच में अंत में गोल गंवाकर बेल्जियम से 1-1 से ड्रा खेला था। भारत ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी थी और ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को भी 2-1 से पराजित किया था। लेकिन उसे गत चैम्पियन और विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से 2-3 की हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :चैंपियंस ट्रॉफीहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...